पाकबड़ा। पाकबड़ा थानाक्षेत्र में आठ साल के मासूम के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शनिवार दोपहर आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
पाकबड़ा थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासीमजदूर का आठ वर्षीय बेटा दस दिन पहले घर के बाहर खेल रहा था। इस दौरान वहां पड़ोस में रहने वाला नन्हें उर्फ भिंडी बाज आ गया और मासूम को बहला फुसलाकर घर से कहीं दूर ले गया। आरोपी ने मासूम के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने मजदूर की तहरीर पर केस दर्ज किया था। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। शनिवार को पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।