फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद में दर्दनाक हादसा: दूध उबालते समय शराब की दुकान में लगी आग, सिलेंडर फटने से सात लोग झुलसे

Sun, 20 Feb 2022 04:50 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद।

सार

शराब की दुकान से सटे कमरे में दूध उबालते समय गैस सिलेंडर लीक होने से अचानक आग लग गई। इसी बीच गैस सिलेंडर फट गया। सूचना मिलने के बाद सिविल लाइन पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और आसपास के लोगों से घटना की जानकारी की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद में सिविल लाइन थाना क्षेत्र के प्रेमनगर हरथला स्थित शराब की दुकान से सटे कमरे में दूध उबलते समय गैस सिलेंडर लीक होने से अचानक आग लग गई। आसपास के लोग आग बुझाने का प्रयास कर रहे थे कि इसी बीच गैस सिलेंडर फट गया। जिसकी चपेट में आकर सेल्समैन और आसपास के दुकानदार समेत सात लोग झुलस कर जख्मी हो गए। पांच घायलों को पड़ोस के एक निजी अस्पताल में और दो घायलों को 112 नंबर पुलिस द्वारा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक सिविल लाइन थाना क्षेत्र के प्रेमनगर में अंग्रेजी शराब की दुकान है। उसी के एक किनारे सेल्समैन अमित निवासी लदावली करीब 11:30 बजे गैस सिलेंडर पर दूध उबाल रहा था। वह किसी कार्य से दुकान के बाहर आया कि इसी बीच गैस लीक होने से दुकान मे रखे खाली गत्तों में आग लग गई। धुआं उठता देख सेल्समैन अमित ने आवाज लगाकर आग बुझाने के लिए आसपास के लोगों को भी बुला लिया।

लोग मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास कर ही रहे थे कि इसी बीच गैस सिलेंडर सिलेंडर धमाके के साथ फट गया। जिसकी चपेट में आकर सेल्समैन अमित, शराब की दुकान के निकट फास्ट फूड का ठेला लगाने वाला भोजपुर थाना क्षेत्र के मिलक मावशी निवासी कमल सिंह, क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर कैंटीन चलाने वाला सुभाष नगर बरेली निवासी बृजपाल, मोहरा की मिलक निवासी आकाश, पड़ोस की पेंट की दुकान पर पेंट लेने गए इंद्रप्रस्थ निवासी मोहित, हरथला निवासी नाजिम और पड़ोस की दुकान में वेल्डिंग का काम करने वाला भोजपुर थाना क्षेत्र के रोशन पुर निवासी दानिश झुलस कर घायल हो गए।
विज्ञापन


हादसे के बाद वहां अफरा-तफरी का माहौल हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस(112 नंबर) ने नाजिम और दानिश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जबकि शेष अन्य घायलों को आनन-फानन कांट रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में नाजिम और दानिश को छोड़ से सभी की दशा गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें