फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर: ट्रक और बाइक की टक्कर, हादसे में टाइल्स मिस्त्री की मौत

Sun, 20 Feb 2022 01:40 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

रामपुर में बाइक और ट्रक की टक्कर हो गई। इसमें बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हुए हैं। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामपुर के टांडा में शादी समारोह से घर वापस लौट रहे एक बाइक पर सवार तीन लोगों को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि, दो लोग गंभीर रूप से घायल है। हादसे के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मृतक युवक टांडा थाना क्षेत्र के मुंडी मिलक निवासी हरिराम (19) टाइल्स लगाने का काम करता था। शनिवार को हरिराम अपने दोस्त बंटी और उबैस के साथ टांडा में एक शादी समारोह में शामिल होने आया था। देर रात को तीनों एक बाइक पर ही सवार होकर घर वापस जा रहे थे। बाइक हरिराम चला रहा था। 

रास्ते मे टांडा-बाजपुर मार्ग पर पीछे से आए एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों सड़क पर ही गिर गए। इस दौरान हरिराम की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, उबैस और बंटी गंभीर रूप से हैं। हादसे की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही, हादसे में घायल लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार हरिराम हेलमेट पहनी हुई थी। मामले में पुलिस की जांच जारी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें