फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: मोबाइल नहीं देने पर युवक को मारी थी गोली, चार दोस्तों पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र के लाइन पार ढक्का मोहल्ले में बृहस्पतिवार की रात मोबाइल नहीं देने पर युवक को उसके दोस्तों ने गोली मारी थी। पुलिस ने युवक की मां की तहरीर पर चार दोस्तों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

मझोला क्षेत्र के मोहल्ला प्रीतम नगर निवासी संजय सैनी की पत्नी कंचन ने दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि बुधवार की शाम उसका बेटा मोहित सैनी ढक्का मोहल्ले में जन्मदिन पार्टी में शामिल होने गया था। रात करीब नौ बजे वह बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान उसके दोस्तों ने उसे रास्ते में रोक लिया और उसका मोबाइल मांगने लगे। मोहित ने मोबाइल देने से इन्कार कर दिया। उनका आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर आरोपियों ने उसके पेट में गोली मार दी। जिसमें वह घायल हो गया। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गए। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल भिजवा दिया था। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर लाइनपार के शांति नगर निवासी अनुज वर्मा, मझोला के लाइनपार कैल्टन स्कूल वाली गली निवासी शिवम, मोहित और शक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें