फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: हर्बल पार्क में दूसरे दिन पड़ा ताला, सैकड़ों लोग लौटे निराश

विज्ञापन
1001a नया मुरादाबाद में बंद हर्बल पार्क के गेट पर खड़े लोग। अमर उजाला
विज्ञापन
मुरादाबाद। नव वर्ष पर शहर के पार्कों में भारी भीड़ रहती है, जिसकी तैयारियां पिछले एक महीने से हर्बल पार्क व आंबेडकर पार्क के ठेकेदार कर रहे थे लेकिन एमडीए ने पहले ही दिन ठेका निरस्त कर कमाई के मंसूबों पर पानी फेर दिया। एमडीए ने पहले दिन तो भीड़ अधिक होने के कारण पार्क फ्री कर दिया लेकिन दूसरे दिन ताला डाल दिया। हजारों की संख्या में लोग रिक्शा करके, बाइक व कारों से यहां पहुंचे, जिन्हें निराश लौटना पड़ा। दूसरी ओर एमडीए ने आंबेडकर पार्क का भी ठेका निरस्त कर दिया है, वहां भी घूमने आने वालों की सामान्य एंट्री रोक दी गई है।
विज्ञापन

एमडीए ने नव वर्ष के पहले दिन ही नया मुरादाबाद में स्थित हर्बल पार्क का ठेका तय समय पर भुगतान न हो पाने के कारण निरस्त कर पार्क पर अपना कब्जा कर लिया था। एमडीए पार्क को संचालन की व्यवस्था संभालने में विफल रहा। जिसके बाद पहले दिन तो वहां पहुंचे लोगों को निशुल्क प्रवेश दे दिया गया लेकिन दूसरे दिन सुबह से पार्क के गेट बंद करके लोगों की एंट्री बंद कर दी गई। कल एंट्री फ्री रहने के कारण शुक्रवार को कल से भी अधिक लोग यहां पहुंचे, जिन्हें गेट बंद देखकर निराशा हाथ लगी।

- अपने दोस्त के साथ 100 रुपये का पेट्रोल लगाकर हर्बल पार्क घूमने आया था लेकिन सुबह से ही हर्बल पार्क का गेट बंद कर दिया गया, जिससे काफी निराशा हुई।
सौरभ,

- नव वर्ष पर हर्बल पार्क घूमने का प्लान पहले ही बना रखा था, समय मिलते ही यहां आया लेकिन किसी ने पार्क में एंट्री ही नहीं दी, जिससे मन उदास हो गया।
अंकित कुमार,

- कड़ाके की सर्दी में 25 किमी बाइक चलाकर आया था, अन्य दोस्त भी यहां आने वाले थे, लेकिन यहां गेट बंद मिले, बुकिंग खिड़की भी बंद है, फोन करके दोस्तों को मना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

तुषार

- समय मिलने पर अक्सर यहां आते हैं, 250 रुपये में ई-रिक्शा को किराए पर करके पांच अन्य दोस्तों के साथ यहां आया लेकिन यहां आना बेकार हो गया, कम से कम नए साल पर तो पार्क खोलना चाहिए था।
सैफ अली


एक सप्ताह बंद रह सकता है पार्क
- एमडीए के सचिव ने बताया कि हर्बल पार्क के साथ साथ आंबेडकर पार्क का भी ठेका निरस्त कर दिया गया है, आंबेडकर पार्क के ठेकेदार ने भी ठेका की लाखों की बकाया राशि का भुगतान नहीं किया है। अब पार्को का निरीक्षण कराया जा रहा है, ठेका समय में जो भी नुकसान हुआ होगा, उसकी मरम्मत कराए जाएगी। दोबारा टेंडर लगाया जाएगा, किसी दूसरी एजेंसी को ठेका दिया जाएगा। निरीक्षण किया जा रहा है, जिसके कारण अभी हर्बल पार्क को पूर्णत: बंद किया गया है। आंबेडकर पार्क में पास वालों को एंट्री दी जा रही है, शेष टिकट बिंडो बंद करके सामान्य लोगों की एंट्री बंद कर दी गई है। इस प्रक्रिया में करीब एक सप्ताह का समय लग सकता है, तब तक पार्क बंद रहेंगे।

कमाई का मौका ही छीन लिया एमडीए ने
हर्बल पार्क के अंदर ठेकेदार ने अपने स्तर से पांच झूले, एक कैंटीन व अन्य कई तरह के मनोरंजक खेल लगा रखे थे। झूला ठेकेदार आरिफ ने बताया कि नव वर्ष पर बड़ी संख्या में लोग यहां आते हैं, यही सोचकर महीनाभर पहले से खास तैयारी शुरू की थी, झूलों व अन्य खेलों को बढ़ाया गया था लेकिन नव वर्ष के ही दिन पार्क को बंद करके लाखों का नुकसान हुआ है। एमडीए के सचिव से मिलकर नव वर्ष पर पार्क खोलने की गुहार लगाई है, क्योंकि कमाई का यही मौका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें