फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: प्रेमी से निकाह के लिए कोतवाली में धरने पर बैठी युवती

Thu, 04 Dec 2025 02:20 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। नगर के एक मोहल्ला निवासी युवती बुधवार की शाम कोतवाली में अपने प्रेमी से निकाह के लिए धरने पर बैठ गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को कोतवाली बुलाया। उनसे पूछताछ की।
विज्ञापन

युवती को उसके परिजनों ने समझाने का प्रयास किया। उसे अपने साथ ले जाने का प्रयास किया, लेकिन वह अपने प्रेमी के साथ निकाह कराने की जिद पर अड़ी रही। करीब दो घंटे तक युवती का मान-मनौव्वल होता रहा। उसका प्रेमी भी कोतवाली पहुंच गया। प्रेमी के परिजन दोनों का निकाह कराने के लिए तैयार हो गए। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दोनों बालिग हैं। युवती के कुछ परिजन भी उसके प्रेमी के साथ निकाह करने के पक्ष में थे। दोनों को कोतवाली से भेज दिया गया। युवती अपने प्रेमी के साथ चली गई है। प्रेमी के परिजनों ने दोनों का शीघ्र निकाह कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें