फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम विवाह करने वाली युवती ने जताया परिजनों से जान का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। भगतपुर थानाक्षेत्र की युवती ने प्रेम विवाह करने पर परिजनों से जान का खतरा जताया है। युवती का कहना है कि परिजन उसे धमका रहे हैं। पति के साथ अन्य ससुरालियों को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। परेशान होकर विवाहिता ने परिजनों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के लिए एसएसपी का दरवाजा खटखटाया है।
विज्ञापन

एसएसपी को पत्र देकर उसने अपनी व पति की जान की सुरक्षा की गुहार लगाई है। भगतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम भावपुरा घोसीपुरा निवासी रवि की पत्नी आकांक्षा ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया है। युवती का कहना है कि वह भगतपुर थानाक्षेत्र के ग्राम मानपुर चौधरपुर की निवासी है। अप्रैल माह में उसने अपनी मर्जी से रवि के साथ मंदिर में प्रेम विवाह कर लिया था। मंदिर में शादी करने के बाद उन्होंने कोर्ट मैरिज भी कर ली, इसके बाद वह अपनी ससुराल में रहने लगी। युवती का कहना है कि इस विवाह से उसके मायके वाले खुश नहीं हैं। वे लगातार उसे व उसके पति को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। आरोप है कि 27 मई को उसका तहेरा भाई हथियारों से लैस लोगों के साथ उसकी ससुराल में घुस आया और पति को तलाशने लगा। ससुरालियों ने विरोध किया तो हमलावरों ने मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। युवती का कहना है कि आए दिन मिलने वाली धमकियों के कारण ससुराली दहशत में हैं। इससे परेशान होकर उसने एसएसपी से मायके वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। एसएसपी ने भगतपुर पुलिस को जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें