फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइटेंशन लाइन के नीचे खड़े रुई के ट्रक में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। हाईटेंशन लाइन की चिंगारी से नीचे खड़े रुई से लदे ट्रक में आग लग गई। घटना मैनाठेर थानाक्षेत्र के एचपी पेट्रोल पंप के पास की है। ट्रक चालक ने समझदारी का परिचय देते हुए ट्रक को पास के तालाब में पलट दिया। इससे आग बुझ गई। यह देख आसपास लोगों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन

डींगरपुर निवासी ट्रक मालिक व चालक हाजी आसिम अपने ट्रक में मध्यप्रदेश के इंदौर से रुई लेकर जा रहे थे। उन्होंने ट्रक को डींगरपुर कुंदरकी रोड पर ग्राम गुरेर स्थित एचपी पेट्रोल पंप के पास खड़ा कर दिया। ट्रक के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजर रही थी। अचानक तारों से निकली चिंगारी ट्रक पर जा गिरी और रुई ने आग पकड़ ली। कुछ ही देर में रुई से धुआं उठने लगा। इसे देख पेट्रोल कर्मी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना ट्रक चालक और फायर ब्रिगेड को दी। चालक ने सूझबूझ से काम लिया और तत्काल ट्रक को पास के तालाब में ले जाकर पलट दिया। इस बीच दमकल की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई, लेकिन तब तक आग बुझ चुकी थी। सूचना पाकर डींगरपुर चौकी इंचार्ज धर्मपाल सिंह भी घटनास्थल पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें