ठाकुरद्वारा। नगर के साप्ताहिक कपड़ा बाजार में चोरी करती महिला को रंगे हाथों पकड़ लिया। उत्तराखंड के बाजपुर के मुडिया कला निवासी नगमा अपने पति फैसल खान के साथ खरीदारी करने नगर में शनिवार को लगने वाले साप्ताहिक कपड़ा बाजार में खरीदारी करने आई थी।
तभी नगर की एक महिला ने उसके पर्स में हाथ डालकर चोरी का प्रयास किया। तो उसने उस महिला को रंगे हाथों पकड़ लिया। नगमा का कहना था कि पिछले शनिवार को भी उसके पर्स से खरीदारी करते समय 10000 रुपये चोरी हो गए थे। तभी एक अन्य महिला अफसाना ने भी अपने पर्स से पैसे चोरी होने का आरोप लगाया। दोनों महिलाएं आरोपी महिला को लेकर कोतवाली पहुंची। पुलिस से आरोपी महिला के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
आरोपी ने अपनी सफाई में कहा कि उसने चोरी नहीं की है उसके पास सिर्फ 300 रुपए हैं जिनसे वह बाजार में सूट खरीदने लाई थी। बाद में उनमें समझौता हो जाने के कारण महिलाएं कोतवाली से चली गईं ।