बिलारी। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा रविवार को पेश किए गए केंद्रीय बजट पर बिलारी में जागरूक लोगों ने मिलीजुली प्रतिक्रियाएं दी हैं। किसी ने बजट को अच्छा बताया है तो किसी ने बजट में मध्यम वर्ग उपेक्षा होने की बात कही है। व्यापारियों ने कहा कि व्यापारी और मध्यम वर्ग के लिए इस बजट में कुछ खास नहीं है। वहीं किसान प्रतिनिधि ने बताया कि सरकार किसान हितों के जैसे दावे करती है ऐसा कुछ खास बजट में नहीं है।
- इस बजट से शुगर और कैंसर की दवाएं सस्ती होंगी तथा खेलकूद के सामान सस्ते होंगे। बजट में व्यवस्था दी गई है कि इनकम टैक्स में मामूली गलती पर व्यापारी को कोई सजा नहीं दी जाएगी।- संजय जैन, अध्यक्ष, उद्योग व्यापार मंडल बिलारी, फोटो परिचय-07
- केंद्रीय बजट में देश के भविष्य का तो ध्यान रखा गया है, लेकिन व्यापारी और मध्यम वर्ग के लिए इस बजट में कुछ खास नहीं है। बजट व्यापारियों की आशा के अनुरूप नहीं है। - केके गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष, पश्चिमी व्यापार मंडल, फोटो परिचय-08
- इस बजट में किसान की आमदनी बढ़ाने का कोई ठोस प्रावधान नहीं है। सरकार किसान हितों के जैसे दावे करती है ऐसा कुछ खास बजट में नहीं है। - विक्की चौधरी, भिड़वारी निवासी, भाकियू अराजनैतिक के तहसील अध्यक्ष, फोटो परिचय-09
-यह बजट आम जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए पेश किया गया है तथा आम जनता को जरूरी सुविधाएं मिलना ध्यान में रखा गया है।- राजीव कुमार शर्मा, प्रधानाचार्य परिषद के जिलाध्यक्ष, फोटो परिचय-10