कांठ। ससुरालजनों से मनमुटाव के चलते महिला ने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। पति व परिजन उसे इलाज के लिए सीएचसी लेकर आए, जहां से चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
कांठ के गांव कासमपुर नयागांव की रहने वाली शायबा (30) पत्नी कामिल का किसी बात के लेकर अपने ससुरालियों से मनमुटाव चल रहा है। इसी के चलते उसने सोमवार की दोपहर अपनी ससुराल में ही जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जब शायबा की हालत बिगड़ी तो पति कामिल व परिजन उसे इलाज के लिए सीएचसी लेकर पहुंचे। सूचना मिलने पर पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई और जानकारी जुटाई। इधर चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद शायबा को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। एसएचओ कांठ सुदेश पाल सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस ने जानकारी जुटाई थी, महिला की हालत में सुधार है।