फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: छात्र की शिकायत पर तीन सदस्यीय समिति ने की केजीके कॉलेज में जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। केजीके कॉलेज के एक छात्र की शिकायत के बाद बुधवार को तीन सदस्यीय समिति जांच के लिए महाविद्यालय पहुंची। क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी का कहना है कि रिपोर्ट बनाकर शासन को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन

छात्र सचिन चौधरी ने महाविद्यालय की प्रबंध समिति के खिलाफ जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज की। छात्र ने महाविद्यालय में प्रशासनिक व वित्तीय अनियमितताओं की जांच और उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम, 1973 की धारा-58 के तहत तत्काल प्राधिकृत नियंत्रक नियुक्त करने की मांग की है। शिकायती पत्र में छात्र ने कॉलेज के प्रबंध समिति को अवैध बताते हुए कहा कि समिति में दो सदस्य आपस में रक्त-संबंधी नहीं हो सकते। 2003 के बाद कोई वैध चुनाव नहीं हुआ। इसके अलावा शिक्षा निदेशक के आदेश की अवहेलना, कक्ष संख्या 40 से 43 की चौड़ाई काटकर आठ दुकानों का अवैध निर्माण कराकर बाहरी व्यक्तियों को किराये पर देना, किराये को कॉलेज के अधिकृत खाते में जमा नहीं करने का भी आरोप लगाया है। इसके अलावा अति-जर्जर पुस्तकालय भवन पर बिना पीडब्ल्यूडी, एमडीए की तकनीकी स्वीकृति और स्ट्रक्चरल ऑडिट के आरसीसी लिंटर डलवा दिया गया, जिससे विद्यार्थियों के जीवन को खतरा है।
तीन सदस्यीय समिति के साथ कॉलेज पहुंचीं क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ. रीना वालिया ने बताया कि जर्जर भवन के आरोप की जांच करने के लिए पीडब्ल्यूडी को पत्र लिखा है। इसके अलावा प्रबंध समिति के अनुमोदन की स्थिति स्पष्ट करने के लिए कुलपति गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय को पत्र लिखा गया है। वहीं कुप्रबंधन के आरोप की जांच के लिए कॉलेज का निरीक्षण किया गया है। अब इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें