फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: शिकायत करने एसएसपी दफ्तर पहुंची किशोरी हुई बेहोश

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

गलशहीद थाने की पुलिस ने चोरी के आरोपी के नहीं मिलने पर पुलिस उसके पिता और नाबालिग बहन को थाने ले आई। बाद में पुलिस ने बहन को छोड़ दिया। इसके बाद बहन शिकायत करने एसएसपी कार्यालय पहुंचे। जहां बेहोश होने पर एसएसपी ने उसे जिला अस्पताल भेज दिया। बहन ने पुलिस पर पिता और उसे पिटने का आरोप लगाया है।
गलशहीद थाना क्षेत्र के सराय पुख्ता निवासी शहजादे के घर में बृहस्पतिवार रात चोरी हो गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस को मौके पर कैप और मफलर पड़ा मिला। इसके आधार पर शाहजादे ने एक युवक पर शक जताया। इसके बाद पुलिस युवक के घर पहुंच गई। जहां युवक के नहीं मिलने पर पुलिस उसके पिता और नाबालिग बहन को थाने लेकर आई। यहां से बहन को घर भेज दिया। बाद में युवक की बहन परिवार की अन्य महिलाओं के साथ एसएसपी दफ्तर पहुंच गई। जहां वह बेहोश हो गई। एसएसपी ने उसे जिला अस्पताल भिजवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहन ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उसके और पिता के साथ मारपीट की है। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि चोरी की घटना के मामले में पूछताछ के लिए एक व्यक्ति को थाने लाया गया था। उसकी बेटी थाने में हंगामा करने लगी। उसे समझाकर घर भेज दिया गया था। पुलिस पर मारपीट के आरोप झूठे हैं। चोरी की घटना की जांच की जा रही है। इस मामले में एक युवक को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें