फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कुंदरकी में खूंखार कुत्तों के झुंड ने किसान पर किया हमला, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी। थाना क्षेत्र के जलालपुर खास गांव में बृहस्पतिवार सुबह खेत पर जा रहे एक किसान पर खुंखार कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। जिसमें वह बुरी तरह से जख्मी हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

किसान नाजिम (35) रोज की तरह बृहस्पतिवार सुबह छह बजे खेत पर जा रहा था। अभी वह रास्ते में ही पहुंचा था। इसी दौरान खूंखार कुत्तों के झुंड आ गया। उसने कुंत्तों से बचने का प्रयास किया। वह अपनी जान बचाकर खेत से गांव की ओर भागने लगा। इसी दौरान कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। कुत्तों ने नोंच कर उसे बुरी से जख्मी कर दिया। उसके सिर और शरीर पर गहरे जख्म हो गए हैं। शरीर के कई हिस्सों में गहरे घाव हो गए। किसान की चीख-पुकार सुनकर आस पड़ोस के खेतों में काम कर रहे लोग डंडे लेकर दौड़े और उन्होंने कुत्तों को दौड़ाकर किसान को बचाया। इसी दौरान गांव से परिजन और ग्रामीण डंडे लेकर पहुंच गए। इसके बाद परिजन घायल किसान को उपचार के लिए कुंदरकी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां पर डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया।
दो दिन पहले कुत्तों ने बच्ची पर किया था हमला

कुंदरकी ब्लॉक के ग्राम इमरतपुर फखरुद्दीन निवासी तौसीफ की 10 वर्षीय दिव्यांग बेटी इकरा सरकारी स्कूल में कक्षा दो में पढ़ती है। मंगलवार सुबह बच्ची अपने घर के पास खाली प्लाट की तीन फीट ऊंची दीवार पर बैठी थी इसी दौरान दस से अधिक खूंखार कुत्तों के झुंड ने बच्ची को दीवार से नीचे खींच लिया और इस बच्ची पर हमलावर हो गए। बच्ची को कुत्तों से घिरा देखकर उपले थाप रही महिलाएं दौड़कर आईं और बच्ची को कुत्तों से बमुश्किल बचाया लेकिन वह बुरी तरह से जख्मी हो गई थी। बच्ची का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

छह साल पहले कुत्तों ने ली थी 12 बच्चों की जान
ग्रामीण इलाके में खूंखार कुत्तों के झुंड सक्रिय नजर आ रहे है। कुत्ते जंगल में किसानों और बच्चों पर अचानक हमले कर रहे हैं। 2016 में कुंदरकी नगर से सटे ग्रामीण इलाके में खूंखार कुत्तों के कई झुंडों ने आतंक मचा कर रखा दिया था। यह कुत्ते बच्चों को जंगल, स्कूल से आते समय और खेलने के दौरान हमला कर देते थे। इसके चलते कुंदरकी ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम चित्तूपुर, सीलपुर, इमरतपुर सिरसी, पंडिया, शेखूपुर खास, मोहम्मद जमापुर, खजरा, तेवर पट्टी उर्फ काजीपुरा, भीकनपुर कुलबाड़ा, मुरादपुर गांवों में 12 बच्चों को खूंखार कुत्तों ने हमला कर मार डाला था और कई बच्चों का मांस नोंचकर खा गए थे। उस समय कुत्तों के आंतक ग्रामीण परेशान हो गए थे। बच्चों का घर से निकलना बंद हो गया। ऐसी ही स्थिति कुंदरकी क्षेत्र में फिर से बनती नजर आ है। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें