फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: बलदेवपुरी से बरामद शव के मामले में हत्या की नामजद रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कटघर थाना क्षेत्र के बलदेवपुरी स्थित खाली प्लॉट से बरामद शव अमरोहा जिले के फूलपुर अदलपुर उर्फ भोगपुर तय्या निवासी राजू सैनी का था। राजू की पत्नी नन्ही की तहरीर पर कटघर पुलिस ने कल्याणपुर की मढ़ैया निवासी सतीश के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार कटघर थाना क्षेत्र के बलदेवपुरी-कल्याणपुर रोड पर नौ मई की सुबह लोगों ने नरेश कुमार के खाली प्लॉट में 45 वर्षीय युवक का शव पड़ा देखा था। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। सोमवार की देर रात अमरोहा जिले के भोगपुर तय्या उर्फ फूलपुर उर्फ अदलपुर गांव निवासी नन्हीं ने अपने देवर विनोद के साथ कटघर थाने पहुंचकर जानकारी ली। मोर्चरी पहुंच कर शव की शिनाख्त अपने पति राजू सैनी के रूप में की।
बताया कि उसका पति राजू कांठ रोड स्थित एक एक्सपोर्ट फर्म में पीतल पॉलिश का काम करता था। कल्याणपुर की मिलक में उसका ननिहाल है। नन्हीं ने तहरीर देकर बताया कि आठ मई को पति अपने मामा के घर कल्याणपुर मढ़ैया गया था। इसके बाद नहीं लौटा। आठ मई को राजू सैनी की मां का श्राद्ध था। वहां कल्याणपुर की मढैया निवासी सतीश शामिल आया था। आरोप लगाया कि सतीश ही राजू को बुलाकर ले गया था। पत्नी ने पुलिस को बताया कि 11 मई को उसने इंस्टाग्राम पर शव का फोटो देखा तो उसे शक हुआ कि यह फोटो उसके पति की है।
विज्ञापन

इसके बाद उसने कल्याणपुर की मढ़ैया निवासी राजू के मामा पप्पू से फोटो मंगवा कर देखा था। इसके बाद मोर्चरी पर जाने पर पति के शव की शिनाख्त की। पत्नी ने पुलिस को बताया कि 22 अप्रैल को सतीश उसके गांव आया था। वहां शराब पीने के दौरान सतीश और राजू के बीच विवाद हुआ था। उस समय बातचीत के बाद विवाद पर विराम लग गया। आरोप लगाया कि साजिश के तहत 8 मई को सतीश राजू को बुलाकर अपने साथ ले गया और बाद में उसकी हत्या कर शव फेंक दिया।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर सतीश को हिरासत में ले लिया है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि आठ मई की रात उसने राजू के साथ शराब पी। राजू ने उसे थप्पड़ मार दिया था। गुस्से में आकर उसने राजू की पिटाई कर दी थी और उसकी मौत हो गई लेकिन पुलिस अधिकारियों ने इसकी पुष्टि नहीं की है। थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर हत्या का केस दर्ज किया गया है। शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें