ठाकुरद्वारा। लव मैरिज करने वाली महिला को पति ने पांच लाख की मांग पूरी न करने पर पत्नी को तीन बार तलाक तलाक तलाक कहकर तलाक दे दिया। पुलिस ने आरोपी पति सहित चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि उसने गांव के युवक से 19 फरवरी 2025 को उससे लव मैरिज की थी। उसका आरोप है कि जब उसका पति बाहर काम से चला जाता था तो उसका ससुर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास करता था। पति ने मामला रफा-दफा कर दिया और उससे कहा कि वह अपने मायके से उसे पांच लाख रुपये लाकर दे।