फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: हाईवे पर नीलगाय से टकराकर टेंपो पलटा, मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मूंढापांडे। थानाक्षेत्र में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर मनकरा मोड़ के पास बृहस्पतिवार की शाम करीब छह बजे तेज रफ्तार ट्रक ने नीलगाय को टक्कर मार दी। पीछे से आ रहा टेंपो नीलगाय से टकराकर पलट गया। इस हादसे में टेंपो में सवार एक मजदूर की मौत हो गई जबकि पांच सवारियां घायल हो गईं। पुलिस ने सभी घायलों काे उपचार के लिए सीएचसी मूंढापांडे में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

टेंपो चालक दलपतपुर से सवारियां बैठाकर रामपुर के लिए चला था। उसमें 12 सवारियां थीं। इसमें कुछ सवारियां मूंढापांडे उतर गईं। मूंढापांडे से सिहोरा बाजे निवासी जय सिंह (45) टेंपो में सवार हो गया। वह राजमिस्त्री के साथ होटल में मजदूरी करने के बाद घर लौट रहा था। इस दौरान आगे चल रहे ट्रक ने नीलगाय को टक्कर मार दी। सड़क पर पड़ी नीलगाय पर टेंपो चढ़ने के बाद हाईवे किनारे पलट गया। इस दौरान टेंपो का शीशा आगे की सीट पर बैठे जय सिंह (45) की गर्दन को चीरते सड़क पर जा गिरा जिससे उसकी मौके पर मृत्यु हो गई जबकि मूंढापांडे के सरकड़ा खास निवासी शाहनवाज, उसकी पत्नी अलफिजा, बेटी रीवा, शाहदिका, रामपुर के सिविल लाइंस थानाक्षेत्र गंगापुर निवासी गुलाबो घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी मूंढापांडे में भर्ती कराया। एसएचओ मोहित चौधरी ने बताया कि तहरीर मिलने रिपोर्ट दर्ज की जाएंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें