फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: हाईटेंशन लाइन का तार टूटा, करंट चपेट में आकर युवक की मौत

Mon, 27 Oct 2025 02:04 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
फोटो 5 ठाकुरद्वारा के गांव गढूबाला में युवक की मौत की जांच करते तहसीलदार संवाद - फोटो : सफेदाबाद में लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर दुर्घटना के बाद जमा भीड़।
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)। गांव गढ़ूवाला में रविवार को एक खेत से गुजर रही हाईटेंशन लाइन का तार टूट गया। टूटे पड़े तार में दौड़ रहे करंट की चपेट में आकर गांव निवासी कलुआ (40) की मौत हो गई। परिजनों व ग्रामीणों ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया। सूचना पर पुलिस और तहसीलदार मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों का शांत किया।
विज्ञापन

रविवार की सुबह गांव गढ़ूवाला निवासी कलुआ जंगल में घूमने के लिए गया थे। इस दौरान वह गांव निवासी रमेश चंद्र शर्मा के खेत में टूटे पड़े हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए, जिससे वह बुरी तरह झुलस गए और मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर परिजन व अन्य ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। हादसे की जानकारी होने पर पुलिस के अलावा तहसीलदार प्रवीण कुमार और भाजपा कार्यकर्ता नगर मंडल अध्यक्ष दीपक वाल्मीकि, संजीव चौहान, टिल्लू, जिला पंचायत सदस्य दिनेश कुमार प्रजापति आदि भी पहुंच गए।
परिजन व ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए आरोप लगाया कि हादसा विद्युत विभाग की लापरवाही की वजह से हुआ है। जिला पंचायत सदस्य दिनेश कुमार प्रजापति ने बताया कि करीब एक साल पहले इस जर्जर हाईटेंशन लाइन को बदलवाने के लिए तत्कालीन एसडीओ से शिकायत की गई थी, लेकिन अभी तक लाइन के जर्जर तार नहीं बदले गए। पुलिस और तहसीलदार ने परिजनों को समझाकर शांत किया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। तहसीलदार ने बताया कि मृतक के नाम यदि कृषि भूमि है तो उसे किसान दुर्घटना बीमा योजना के तहत सरकार से पांच लाख की सहायता दिलाई जाएगी।
विज्ञापन

उधर विद्युत विभाग के एसडीओ रंजीत सिंह का कहना है कि कलुआ की मौत विद्युत करंट से हुई है या नहीं, इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगी। बताया कि क्षेत्र की सभी जर्जर विद्युत लाइनों के तार बदलने का एस्टीमेट भेजा गया है। स्वीकृति मिलने पर गढ़ूवाला सहित सभी जर्जर लाइनों के तार बदले जाएंगे।
विज्ञापन

फोटो 2 मृतक कलुआ का फाइल फोटो
फोटो 3 ठाकुरद्वारा के गांव गढूबाला में विद्युत करंट से मौत पर हंगामा कर रहे लोगों को समझती पुलिस
फोटो 4 ठाकुरद्वारा में कलुआ की मौत पर रोते परिजन
फोटो 5 ठाकुरद्वारा के गांव गढूबाला में घटना की जांच करते तहसीलदार संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें