कांठ। भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर नगर में 26 अप्रैल से शुरू होने जा रहे चार दिवसीय विशेष उत्सव की तैयारियों पर जोरों पर चल रही हैं। 29 अप्रैल को मुख्य कार्यक्रम और शोभायात्रा की सफलता के लिए अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के द्वारा समाज के लोगों से संपर्क किया जा रहा है।
अक्षय तृतीया भगवान परशुराम जन्मोत्सव मनाने के लिए ब्राह्मण समाज के युवा भी जुटे हुए हैं। कांठ में 26 अप्रैल से धार्मिक कार्यक्रम शुरू किए जाएंगे, जिसकी रूपरेखा तैयार कर ली गई है। इस संबंध में जिम्मेदारियां भी तय कर दी गई हैं। क्षेत्र में भ्रमण करते हुए ब्राह्मण समाज से कार्यक्रम की सफलता के लिए अपील की जा रही है। मंगलवार को अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा युवा पदाधिकारी पवित्र शर्मा ने क्षेत्र में भ्रमण किया। इस अवसर पर पूजा शर्मा, नरेशचंद शर्मा, नरेंद्र शर्मा, अमित शर्मा, रविकांत कौशिक, भीम शर्मा, बबलु शर्मा, निपेंद्र शर्मा, आरती शर्मा आदि मौजूद रहे। वहीं अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष आचार्य भावेश शर्मा ने बताया कि महिला, पुरुष और युवा टीमें को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
..