फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परेड के दौरान गिरा सूखा पेड़, दो महिलाएं समेत तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चौबीसवीं वाहिनी पीएसी के मैदान में मंगलवार सुबह पासिंग आउट परेड के दौरान एक सूखा पेड़ अतिथि दीर्घा में गिर गया। जिसकी चपेट में आकर दो महिलाएं और एक युवक घायल हो गया। इस हादसे से वहां मौजूद अधिकारी और पुलिस कर्मियों में अफरा तफरी मच गई। जवानों और अन्य लोगों ने टूटे पेड़ को हटवाकर महिलाओं और युवक को बाहर निकाला। इसके बाद एंबुलेंस के जरिये घायलों को जिला अस्पताल भिजवा दिया।
विज्ञापन

बुलंदशहर के सारंगपुर निवासी अजीत कुमार और हरियाणा के बल्लभगढ़ निवासी सोनू कुमार पीएसी में सिपाही के पद पर चयनित हुए हैं। दोनों ने चौबीसवीं पीएसी में ट्रेनिंग पूरी की है। मंगलवार को पासिंग आउट परेड में अजीत और सोनू भी हिस्सा बने। अजीत की मां रामवती और सोनू की मां कमलेश भी अन्य परिजनों के साथ आई थीं। दोनों महिलाएं अतिथि दीर्घा में कुर्सी पर बैठी थीं। इसी दौरान एक सूखा पेड़ गिर गया। जिसकी चपेट में आकर रामवती, कमलेश और एक अन्य युवक घायल हो गए। इस हादसे से मौके पर अफरातफरी मच गई। जवानों और अन्य लोगों ने पेड़ हटवाकर घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भिजवा दिया। यहां महिलाओं को भर्ती कर लिया गया है, जबकि युवक को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया।
विज्ञापन

------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें