ट्रेन से गिरकर गोंडा के युवक की मौत
नौकरी की तलाश में घर से निकले युवक की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। मूंढापांडे थाना क्षेत्र के हरसैनपुर के पास रेलवे ट्रैक पर मंगलवार को एक युवक का शव मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मृतक की पहचान 35 वर्षीय अजय के रूप में कराई। अजय गोंडा जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के लौवो वीर का रहने वाला था।
मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान हुई। थाना प्रभारी राजीव शर्मा ने बताया कि अजय के परिवार से फोन पर बातचीत हुई है। उन्होंने बताया कि अजय नौकरी की तलाश में अनूप शहर गया था। वहां से घर लौट रहा था। उसकी जेब से अयोध्या का टिकट मिला है।