फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: डांसर युवक का काट दिया था प्राइवेट पार्ट, अब किन्नर ने किया ये कांड; पुलिस ने भी पकड़ लिया माथा

Wed, 02 Jul 2025 03:01 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर

सार

रामपुर में पुलिस ने दो किन्नरों को जेल भेज दिया। जेल जाने से पहले एक किन्नर ने जमकर हंगामा किया। दोनों किन्नरों पर आरोप है कि एक डांसर युवक को नशीला पदार्थ देकर उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया।
विज्ञापन
किन्नरों को समझाती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामपुर के शाहबाद में पटवाई के रहने वाले युवक का प्राइवेट पार्ट काटने और लिंग परिवर्तन करने के आरोप में पुलिस ने किन्नर रूबीना और उसके साथी विकास को शाहबाद के मोहल्ला कानूनगोयान से गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। 
विज्ञापन


जेल जाते समय किन्नर रूबीना ने कोतवाली में अर्धनग्न होकर जमकर हंगामा किया। बमुश्किल पुलिस ने आरोपी को संभाला और दोनों को जेल भेज दिया। किन्नर समेत दो को जेल भेजने से नाराज बदायूं से आए किन्नरों ने पुलिस से नाराजगी जाहिर की। 

जिसके बाद किन्नरों को समझाकर उन्हें शांत किया गया। पटवाई के रहने वाले एक युवक की पत्नी का आरोप है कि 26 जून को उनके पति आंवला एक डांस पार्टी में जा रहे थे। जाते समय रूबीना और विकास इनके पति को अपने घर ले गए। 
विज्ञापन


जूस में कोई नशीला पदार्थ देकर डांसर को बेहोश कर दिया। उसके बाद उसका प्राइवेट पार्ट काटकर लिंग परिवर्तन करा दिया। चार दिन बाद होश आने पर पीड़ित युवक ने परिजनों से संपर्क कर आपबीती बताई। पुलिस ने मंगलवार को दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी किन्नर रूबीना और विकास को हिरासत में ले लिया। 
 

पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। इस पर उनके साथी किन्नर कोतवाली पहुंच गए। जब पुलिस ने आरोपियों पर कार्रवाई की, तो किन्नर आक्रोशित हो गए। कोतवाली के बाहर खड़े प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जेल जाते समय आरोपी किन्नर रूबीना ने अर्धनग्न होकर जमकर हंगामा किया। 

 

काफी देर तक हंगामा चला, बमुश्किल पुलिस ने किन्नर को शांत किया, और तुरंत जेल भेज दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरोपी रूबीना के हिमायत में आए एक किन्नर की पुलिस से काफी झड़प हुई। जब मंगलवार शाम को पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया, तो देर शाम को बदायूं जिले के उझानी से करीब आठ-दस किन्नर शाहबाद कोतवाली पहुंच गए। 

मुकदमा दर्ज कर आरोपियों पर कार्रवाई होने से बदायूं से आए किन्नर आक्रोशित हो गए। किन्नरों का आरोप था कि रूबीना और विकास को पुलिस ने गलत जेल भेजा है। इस बीच करीब दो घंटे तक किन्नरों और पुलिस के बीच वार्ता चली। 

 

पुलिस के समझाने के बाद किन्नर शांत हुए। इस मामले में कोतवाली प्रभारी पंकज पंत ने बताया कि दो आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है। जेल जाते से समय हल्का-फुल्का किन्नर ने हंगामा किया था, लेकिन अर्धनग्न नहीं हुआ था। मामले में आगे की जांच की जा रही है।

 
विज्ञापन

आरोपी के गुरु पर घूम रही पुलिस की शक की सूई
डांसर युवक का प्राइवेट पार्ट कटवाने और लिंग परिवर्तन कराने वाले आरोपी रूबीना के गुरु पर बदायूं से आए किन्नरों ने शक जताया है। बदायूं से आए किन्नरों ने कहा कि रूबीना के गुरु की बोलचाल नहीं है। आशंका जताते हुए किन्नरों ने रूबीना के गुरु पर कार्रवाई की बात कही। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें