कुंदरकी (मुरादाबाद)। कोर्ट के आदेश पुलिस ने पिता-पुत्रों समेत पांच लोगों पर धोखाधड़ी कर लाखों की धनराशि हड़पने के मामले में केस दर्ज कर किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
बिलारी के डाक बंगला निवासी सत्यवीर सिंह ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि कुंदरकी थाना क्षेत्र ग्राम मलीपुर निवासी आरोपी शाने आलम, मुशाहिद, रब्बानी, राबिल और गाजियाबाद जिले के ग्राम सिरोही इन्कलेब राजबाग मेट्रो रेलवे स्टेशन निवासी साजिद को उसने 12.54 लाख रुपये और बीती पांच मई को 3.09 लाख रुपये उधार दिए थे। आरोपियों ने एग्रीमेंट में तय समय में रुपये वापस न कर पाने पर ट्रक व कृषि भूमि उसके नाम करने की शर्त रखी थी। 25 अगस्त की सुबह सात बजे वह रुपये लेने मलीपुर गए तो आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए जान से मारने के धमकी दी। साथ ही उसके गले से एक तोला सोने की चेन शाने आलम ने खींच। धमकी देते हुए कहा कि उसे रुपये वापस नहीं देंगे और झूठे मुकदमे में फंसाने की भी धमकी दी। एसएसआई मनोज कुमार ने बताया कि मुकदमे की विवेचना की जाएगी और साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।