कांठ (मुरादाबाद)। स्योहारा रोड स्थित नर्सिंग होम में मंगलवार की रात प्रसव के बाद महिला की मौत हो गई। परिजनों ने नर्सिंग स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने स्योहारा रोड पर स्थित नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। जहां उसने ऑपरेशन से एक स्वस्थ शिशु को जन्म दिया था, लेकिन मंगलवार की रात अचानक महिला की हालत बिगड़ गई और कुछ देर में ही दम तोड़ दिया। परिजनों ने नर्सिंग होम स्टाफ पर लापरवाही का आरोप भी लगाया। सूचना मिलने पर महिला के गांव से भी लोग नर्सिंग होम पर आ गए और हंगामा भी किया। बाद में परिजन महिला का शव को घर ले गए। बुधवार को उन्होंने उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया। संवाद