फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: दहेज के लिए मारपीट के मामले में पति समेत 12 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Thu, 01 Jan 2026 01:59 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
भगतपुर। क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने दहेज के लिए मारपीट और जेठ पर नहाने के दौरान वीडियो बनाने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इस मामले में स्थानीय पुलिस ने तहरीर के आधार पर महिला के पति समेत 12 आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

पीड़िता के अनुसार 5 मार्च 2023 को उसका विवाह मूंढापांडे थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ हुआ था। आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही उसके ससुराल वाले दहेज का ताना देते थे, उसके साथ गाली गलौज व मारपीट करते थे और मांग पूरी न होने पर जलाकर मारने की धमकी देते थे। पीड़िता के अनुसार उसकी जेठानी का भाई उस पर गंदी नीयत रखता था एवं उसके साथ छेड़खानी करता था। उसका आरोप है कि एक दिन नहाते समय उसके जेठ ने उसका वीडियो बना लिया और वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करने लगा। उसके साथ छेड़खानी भी की। ससुराल वालों को घटना के बारे में बताया तो उसके ससुराल वालों ने उसके साथ गाली-गलौज व मारपीट की। पुलिस ने मामले की अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें