फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: ई-रिक्शा में बैठी वृद्धा के कान से कुंडल झपट कर भाग गया बाइक सवार

Sun, 23 Aug 2026 02:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। अपने पोते के साथ ई-रिक्शा से घर लौट रही वृद्धा के कान से बाइक सवार कुंडल झपट कर भाग गया। जिससे वृद्धा का कान भी फट गया और मौके पर ग्रामीण एकत्र हो गए। सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना किया है।
विज्ञापन

कांठ के देहरी जुम्मन निवासी दीपक देवल ने बताया कि शनिवार को दोपहर बाद करीब तीन बजे उनकी मां चंद्रवती (61) आठ साल के पोते समर्थ के साथ ई-रिक्शा में बैठकर घर लौट रही थीं। जब वह कांठ-अमरोहा मार्ग पर गांव शाहूपुर के पास पहुंची तो अचानक पीछे से आए बाइक सवार युवक ने बाइक को ई-रिक्शा के बराबर में लाकर उनके कान पर झपट्टा मारकर सोने का कुंडल खींच लिया और भाग गया। दीपक ने बताया कि कुंडल खींचने से उनकी मां का कान भी फट गया। शोर मचाने पर ग्रामीण और राहगीर भी एकत्र हो गए। सूचना पाकर पास में ही देहरी जुम्मन से परिजन भी आ गए। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाल रही है। थाना प्रभारी निरीक्षक सुदेश पाल सिंह ने बताया कि तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें