मुरादाबाद। अंडर-14 क्रिकेट के जनपदीय ट्रायल में महानगर के अलावा मुरादाबाद के ग्रामीण इलाकों सहित अमरोहा, संभल, रामपुर आदि जिलों से भी क्रिकेटरों की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह दस बजे से शुरू हुए ट्रायल में शाम चार बजे तक नेट पर प्रदर्शन के जरिए 21 क्रिकेटरों का चयन किया गया। 1 दिसंबर से कमला क्लब कानपुर में संभावित यूपीसीए के ट्रायल में चुने गए खिलाड़ी शामिल होंगे।
डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव विजय गुप्ता के अनुसार एमपीएस के ग्राउंड पर हुए ट्रायल में पूर्व रणजी खिलाड़ी सुबोध गुप्ता एवं बरेली के पूर्व रणजी खिलाड़ी मनीष सिंह ने चयन किया। ट्रायल्स आयोजन के सचिव बदरुद्दीन सिद्दीकी सहित नजाकत अली, नितिन गुप्ता एडवोकेट, सतीश सिंह, प्रमोद सक्सेना आदि भी सहयोग में रहे।
जनपदीय टीम में चयनित क्रिकेटर
- आर्यन ज्वैल, पार्थ जैन, अमान सिंह, सिद्धार्थ चौधरी, अभिषेक चौधरी, यशवर्द्धन, मो. कैफ, गौरव कुमार, सांभव सिंह, सार्थक दीक्षित, धीरज पाठक, विकास गुप्ता, अभय सक्सेना, ऋषभ गुप्ता, मो. जुनैद, वसु त्यागी, इमरान अजीज, संभव त्यागी, गौरव पाल, वसीम अख्तर, सिद्धार्थ जैन, कमलकांत