फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीफ इंजीनियर कार्यालय में गरजे कर्मचारी

Wed, 29 Oct 2014 05:33 AM IST
Moradabad
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मुरादाबाद। हाइड्रो इलेक्ट्रिक इंप्लाइज यूनियन ने अपनी मांगों को लेकर चीफ इंजीनियर कार्यालय में आवाज बुलंद की। दिन भर धरने के साथ ही प्रदर्शन चला और नारेबाजी होती रही। वक्ताओं ने अभियंताओं की भांति कर्मचारियों को एसीपी की मांग की। भर्ती ग्रेड पे 1800 की जगह 2600 रुपए और 2600 की जगह 4200 रुपए ग्रेड पे की मांग की। चेतावनी दी कि जायज मांग नहीं मानी जाती तो 19 नवंबर को शक्ति भवन लखनऊ में प्रदेश भर के कर्मचारी रैली निकालेंगे।
विज्ञापन

केंद्रीय कमेटी हाइड्रो इलेक्ट्रिक इंप्लाइज यूनियन उत्तर प्रदेश के आह्वान पर मंगलवार को मुख्य अभियंता कार्यालय में धरना प्रदर्शन हुआ। क्षेत्रीय अध्यक्ष सुरेश कुमार वर्मा ने कहा कि संगठन ने हमेशा जायज मांगे ही प्रबंधन के समक्ष रखी हैं। मांगों के पूरा न होने पर आंदोलन के लिए विवश होना पड़ता है। मुरादाबाद के साथ अमरोहा, गजरौला, नजीबाबाद, चंदौसी, रामपुर, धामपुर आदि के कर्मचारी धरना प्रदर्शन में शामिल हुए। उमाशंकर शर्मा, राजन सक्सेना, मुरारीलाल, सौरभ पाठक, विनोद भटनागर, विवेक शर्मा, प्रदीप कुमार, लेखराज, उदयराज, नरेंद्र सिंह, जाहिद हुसैन, दिनेश कुमार आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें