फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से दुष्कर्म करने की कोशिश करने वाला हिरासत

Wed, 29 Oct 2014 05:33 AM IST
Moradabad
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मुरादाबाद। संभल नजीबाबाद एक्सप्रेस में महिला से बलात्कार की कोशिश करने वाले तीन युवकों में एक को जीआरपी ने हिरासत में ले लिया। बाकी युवकों की पहचान हो गई है। जीआरपी जल्द उनकी गिरफ्तारी करने का दावा कर रही है।
विज्ञापन

रविवार को संभल नजीबाबाद एक्सप्रेस में नेपाली मूल की महिला के साथ तीन युवकों ने बलात्कार की कोशिश की थी। इसके बाद चेन पुलिंग कर ट्रेन से कूदकर भाग निकले थे। उनके खिलाफ मुरादाबाद थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। सोमवार को जीआरपी की टीम ने महिला की निशानदेही पर छापामारी की थी। लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। मंगलवार को छापेमारी में एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है। बुधवार को पीड़िता से उसकी शिनाख्त कराई जाएगी। जीआरपी सीओ राजन त्यागी ने बताया कि दोनों आरोपियों की पहचान हो चुकी है। उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें