फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेक किया जाएगा ट्रेनों का कोना कोना

Thu, 07 Aug 2014 05:30 AM IST
Moradabad
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मुरादाबाद। ट्रेनों में यात्रियों के साथ बढ़ रही घटनाओं के चलते जीआरपी में हड़कंप मचा है। बुधवार को जीआरपी की क्राइम मीटिंग में भी मुरादाबाद सहारनपुर लाइन पर बढ़ रही वारदातों का मुद्दा छाया रहा। इसमें रेल यात्रा के ध्येय वाक्य सुरक्षा और संरक्षा को भलीभांति लागू करने के लिए खाका तैयार किया गया। कुछ ट्रेनाें को चिह्नित कर उनमें सघन तलाशी अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

एसपी जीआरपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि सहारनपुर लाइन पर घटनाओं को रोकने के लिए टारगेट दिए गए हैं। जननायक, मसूरी, पद्मावत और फैजाबाद एक्सप्रेस को विशेष रूप से चिह्नित किया गया है। इन ट्रेनों में विशेष रूप से चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। स्टेशन पर कुछ मिनट की चेकिंग के बजाय चलती ट्रेन में ही सघन तलाशी अभियान चलाया जाएगा। जीआरपी और क्षेत्रीय पुलिस की टीम बनाई जाएगी। जिनके लिए स्टेशन निर्धारित कर दिए जाएंगे। इसके अलावा कुछ और ट्रेनों को चिह्नित किया जा रहा है। ट्रेनों में सक्रिय बदमाशों की धरपकड़ का भी लक्ष्य दिया गया है। ट्रेनों का सफर सुरक्षित बनाने के लिए और भी योजनाएं बनाई जा रही हैं। बैठक में सीओ मुरादाबाद राजन त्यागी सहित सभी सीओ और इंस्पेक्टर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें