मुरादाबाद। हरथला से कोचिंग पढ़ने पीलीकोठी जा रहे कासमास स्कूल के दो बाइक सवार छात्रों को कांठ रोड पर तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बरेली में तैनात हेड कांस्टेबिल मुरारीलाल का बेटा यश अपने दोस्त मनीष के साथ कोचिंग पढ़ने जा रहे थे। अवंतिका कालोनी में रहने वाले मनीष के पिता राजपाल सिंह कृषि विभाग में कार्यरत हैं। जैसे ही दोनों कांठ रोड पर एडीएम सिटी आवास के पास पहुंचे। सामने से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। दोनों के सिर पर काफी चोट आई। घटना के बाद पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। कार सवार मौके से फरार हो गया। परिजनों ने बताया कि दोनों 12वीं कक्षा के छात्र हैं और हरथला में पढ़ते हैं।