फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ पर देहरी गांव में बवाल, फायरिंग

Tue, 10 Dec 2013 05:47 AM IST
Moradabad
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मुरादाबाद। कटघर के देहरी घाट बाल्मीकि बस्ती में सोमवार रात युवतियों से छेड़छाड़ के बाद जमकर बवाल हुआ। युवतियों के चिल्लाने पर लोगों ने मनचलों को मौके पर ही जमकर पीटा। बाद में युवकों के साथियों ने आकर हमला कर दिया। तीन राउंड फायरिंग की। इससे पूरा मोहल्ला दहल उठा। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है। वह क्राइम ब्रांच का सिपाही बताया जा रहा है।
रात 10 बजे दो युवतियां बाजार से रिक्शे से घर लौट रही थीं। बाल्मीकि बस्ती के पास ही रिक्शा से उतरकर वह पैदल जाने लगीं। इसी दौरान बाइक पर पीछे से आए दो युवकों ने अभद्रता और अश्लील कमेंट शुरू कर दिए। युवतियां चिल्लाईं तो मोहल्ले वालों ने आरोपियों को पकड़कर बुरी तरह पीटा और धमकी देकर भगा दिया। इसमें एक युवक घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वापस जाने के बाद दोनों युवक अपने कुछ साथियों के साथ आए। इसके बाद बस्ती के लोगों के साथ मारपीट करने लगे। आरोप है कि उन्होंने फायरिंग भी की। सूचना पर पुलिस पहुंची, तो एक सिपाही पकड़ा गया। वह छेड़छाड़ के आरोपी युवकों की तरफ से आया था। घटना के बाद लोगों ने थाने में भी हंगामा किया। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
--
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें