फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा प्रत्याशी की जमानत राशि बढ़ाई

Sun, 08 Dec 2013 05:48 AM IST
Moradabad
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। लोकसभा चुनाव लड़ना अब और भी महंगा होने जा रहा है। प्रत्याशियों को पहले की तुलना में जमानत राशि अधिक जमा करनी होगी। यह राशि सभी वर्गों के लिए अलग अलग निर्धारित है।
विज्ञापन

लोक सभा चुनाव 2014 का बिगुल बज चुका है। सभी पार्टियों ने अपने अपने स्तर से तैयारियों तेज कर दीं। कुछ पार्टियों ने अपने प्रत्याशी घोषित की कर दिए। जिनका प्रचार तेजी से हो रहा है। जिसे देखते हुए महानगर के आरटीआई कार्यकर्ता निमित जायसवाल ने मुख्य चुनाव आयुक्त कार्यालय से चुनाव संबंधी कुछ जानकारियां मांगी। जिससे कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए। इस बार चुनाव आयोग ने लोक सभा प्रत्याशियों के लिए जमानत राशि बढ़ा दी है। सामान्य वर्ग के प्रत्याशी को दस हजार की तुलना में 25,000 रुपये जमा करने होंगे। एससी एसटी वर्ग को 12,500 जमा कराने होंगे। जबकि 2009 में यह राशि 5000 रुपये निर्धारित थी। भारत में छह राष्ट्रीय पार्टियां हैं। 22 प्रदेशों में 53 क्षेत्रीय दलों को चुनाव आयोग से मान्यता और चुनाव चिह्न प्राप्त हैं। इसके अलावा विभिन्न राज्यों में 88 गैर मान्यता प्राप्त दलों को भी चुनाव चिह्न प्रदान किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें