फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विंटर डायरिया और निमोनिया का बढ़ा खतरा

Tue, 27 Nov 2012 12:00 PM IST
Moradabad
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

मुरादाबाद। मौसम में बदलाव के साथ बच्चों में विंटर डायरिया और निमोनिया का खतरा बढ़ गया है। इन दोनों रोगों से ग्रसित बच्चों की संख्या में इजाफा हुआ है। समय रहते बच्चों में फैल रहे इस रोग को पहचानते हुए चिकित्सक को दिखाने और बच्चे को पूरी सावधानी से रखने में ही रोग से बचाया जा सकता है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डा. वीर सिंह के अनुसार ठंड बढ़ने के साथ ही वातावरण में विंटर डायरिया के संक्रमण तैरने लगते हैं। इसका इंफेक्शन तीन दिन बाद असर करना शुरू करता है। बच्चे को पहले उल्टियां आती हैं और 6-7 घंटे बाद पतले दस्त शुरू हो जाते हैं। पानी की कमी से बच्चे में चिड़चिड़ापन बढ़ जाता है। पेशाब कम होता जाता है और बच्चा बेचैनी महसूस करने लगता है। 6 माह से 3 वर्ष तक के बच्चों को यह संक्रमण अपना शिकार बनाता है। विंटर डायरिया का शिकार बच्चे को तुरंत ओआरएस का घोल, चावल का माड़, दाल का पानी या शिकंजी देना शुरू कर दें ताकि पानी की कमी का असर बच्चों पर न पड़ सके। ऐसे बच्चों को तत्काल चिकित्सक के पास ले जाएं। इसके साथ ही निमोनिया का खतरा भी बच्चों में बढ़ गया है। यह वायरल और बैक्टीरियल संक्रमण वाला रोग है। खासतौर पर कम वजन वाले बच्चों, कुपोषित बच्चों जिनके शरीर में प्रतिरोधक क्षमता कम होती है उनको जल्दी जकड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें