फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज दोपहर तक नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल

Mon, 15 Oct 2012 12:00 PM IST
Moradabad
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

मुरादाबाद। सोमवार पंद्रह अक्तूबर को दोपहर तक पेट्रोल पंपों पर हड़ताल रहेगी। पेट्रोल और डीजल की बिक्री बारह बजे के बाद ही की जाएगी। पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन ने मीटिंग करके इसका ऐलान कर दिया है। बात नहीं बनी तो छह घंटे की हड़ताल अगले दिनों में भी जारी रहेगी। यानी लोगों को पट्रोल पंपों पर 12 बजे के बाद ही ईधन मिलेगा।
विज्ञापन

पेट्रोल पंप मालिकों ने तेल का कमीशन बढ़ाने के लिए आवाज बुलंद कर दी है। यह लोग ऑयल कंपनियों पर लगातार दबाव बना रहे थे लेकिन अभी तक कहीं कोई सुनवाई हो नहीं पाई। लिहाजा अब आंदोलन का रास्ता अपनाया जा रहा है। एसोसिएशन ने सोमवार को सुबह छह बजे से दोपहर बारह बजे तक हड़ताल रखने की घोषणा की है। पंप वालों का कहना है कि पेट्रोल पंपों पर अतिरिक्त खर्च बढ़ रहा है। खर्च कम करने के लिए डीलर लगातार आवाज उठा रहे हैं। लेकिन तेल कंपनियों द्वारा कोई भी नीतिगत फैसला नहीं लिया जा रहा है। तेल की कीमतों में तो लगातार वृद्धि हो रही है मगर डीलरों का कमीशन आज तक नहीं बढ़ाया जा सका। मुरादाबाद पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन ने मीटिंग करके कहा है कि अगर उनकी मांगों पर जल्द ही गंभीरता पूर्वक विचार नहीं किया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। वह लोग लंबी हड़ताल पर चले जाएंगे। बताया जाता है कि आंदोलन को चरणबद्ध तरीके से चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें