फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे आटो चालक, धरना

Mon, 07 May 2012 12:00 PM IST
Moradabad
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


मुरादाबाद। सीएनजी के रेट बढ़ाए जाने से खफा आटो चालक रविवार को लगातार दूसरे दिन हड़ताल पर रहे। इस दौरान इक्का दुक्का को छोड़ कोई आटो सड़कों पर नजर नहीं आया। आटो चालकों का कलेक्ट्रेट पर धरना भी जारी है। आटो रिक्शा सोसायटी ने दो टूक ऐलान किया है कि सीएनजी के रेट घटाए जाने तक वह हड़ताल वापस नहीं लेंगे। बरेली और मुरादाबाद में सीएनजी के रेटों में बड़े अंतर का मामला भी आटो चालकों ने उठाया है। इस बीच प्रशासन ने आटो चालकों को वार्ता के लिए सोमवार को बुलाया है।
विज्ञापन

सीएनजी का रेट पांच रुपये प्रति किलो बढ़ाए जाने के बाद शनिवार को सीएनजी आटो चालक हड़ताल पर चले गए थे। आटो रिक्शा चालक वेलफेयर सोसायटी के बैनर तले शनिवार से ही आटो चालक कलेक्ट्रेट गेट पर हड़ताल पर बैठे हैं। रविवार को भी आटो चालक धरने पर डटे रहे। आटो रिक्शा चालक वेलफेयर सोसायटी के संयोजक किशनलाल सिंह ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि बरेली और मुरादाबाद में सीएनजी के रेट में बढ़ा अंतर है। जिसे खत्म करने की मांग आटो चालक पहले से कर रहे हैं। यदि ऐसा होता है तो शहर में सीएनजी कई रुपये सस्ती हो जाएगी। बोेले, हमारी मांग को पूरा करने के बजाए सीएनजी के रेट बढ़ा दिए गए। जिसके चलते आटो चालकों के पास किराया बढ़ाने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा है। आटो चालक देर रात तक भी कलेक्ट्रेट के बाहर धरने पर बैठे थे। यूनियन के संयोजक का कहना है कि मांग पूरी होने तक हड़ताल जारी रहेगी। एडीएम सिटी हरिकृष्ण नाथ त्रिपाठी ने बताया कि हड़ताली आटो रिक्शा चालकों को सोमवार को सुबह ग्यारह बजे वार्ता के लिए बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें