फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनों का इंतजार करते दुनिया छोड़ गईं

Mon, 07 May 2012 12:00 PM IST
Moradabad
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मुरादाबाद। अपनों का इंतजार करते 103 साल की जमुना देवी ने रविवार को दुनिया को अलविदा कह दिया। तीर्थंकर महावीर मेडिकल कालेज में उन्होंने अंतिम सांस ली। जमुना के शोक में महानगर के चार स्कूलों ने सोमवार को छुट्टी का ऐलान किया है। वहीं उनके अपने मौत की खबर के बाद भी नहीं आ सके हैं।
विज्ञापन

गंज बाजार के कारोबारी रहे शंकर लाल गुप्ता की पत्नी जमुना देवी ने जीवन के अंतिम दिनों में बुरे हाल देखे। कभी शानदार कोठीनुमा घर में रहने वाली जमुना का अंतिम समय बंगला गांव चौराहे के एक छोटे से मकान में गुजरा। उनकी एकमात्र बेटी नोएडा में रहती हैं और धेवता न्यूयॉर्क में वैज्ञानिक हैं। हालत खराब होने पर 21 अप्रैल को पड़ोसियों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां पर उन्हें आइसोलेशन वार्ड में रखा गया था। इसके बाद चौबीस अप्रैल को पड़ोसियों ने उन्हें वापस घर पहुंचा दिया। बाद में तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी ने उनके इलाज का जिम्मा उठाया। पिछले एक हफ्ते से उनका टीएमयू में उपचार चल रहा था। उनकी हालत काफी खराब थी। टीबी की बीमारी ने उनको अंदर से खोखला कर दिया था। वह जब भी कुछ ठीक होतीं अपना का इंतजार करतीं लेकिन मौत की खबर के बाद भी उनके अपने नहीं पहुंचे। रविवार को शाम के वक्त जमुना देवी का देहांत हो गया। जमुना के शोक में सेवियर्स पब्लिक स्कूल, बल्देव गर्ल्स इंटर कालेज, बल्देव संस्कृत पाठशाला व बल्देव प्राइमरी स्कूल सोमवार को बंद रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें