फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

89 भवन स्वामी के हाउस टैक्स में गड़बड़झाला

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। नगर निगम मौजूदा वित्तीय वर्ष में हाउस टैक्स वसूली में न सिर्फ बुरी तरह से पिछड़ा है, बल्कि टैक्स के बिलो में गड़बड़ियां भी खूब हुई हैं। ताजा मामला कांठ रोड स्थित गॉर ग्रेसियस कॉलोनी का है। यहां रहने वाले 89 भवन स्वामियों ने वित्तीय वर्ष 2018-19 में पांच लाख रुपये का हाउस टैक्स नगर निगम में जमा कराया था। कॉलोनी में रहने वाले लोग उस वक्त चौंके, जब मौजूदा वित्तीय वर्ष के हाउस टैक्स में पिछले साल का टैक्स भी जुड़कर आ गया। सोमवार को लोगों ने नगर आयुक्त संजय चौहान से मुलाकात की। नगर आयुक्त ने कॉलोनी के हाउस टैक्स की फाइल तलब की है।
विज्ञापन

कांठ रोड स्थित गॉर ग्रेसियस कॉलोनी में कुल 229 भवन स्वामी हैं। यहां के निवासी डीके गर्ग के मुताबिक उनके प्रयास से करीब 89 भवन स्वामियों ने स्वत: कर निर्धारण नीति के तहत हाउस टैक्स के पांच लाख रुपये नगर निगम को जमा कराए थे। अब नगर निगम के खातों में बकाया यथावत नजर आ रहा है। इस दफा यहां के लोगों ने हाउस टैक्स जमा कराना चाहा तो पिछले साल का हाउस टैक्स भी जुड़कर आया। सोमवार को लोगों ने नगर आयुक्त से मुलाकात करके कह दिया कि वह उस वक्त तक टैक्स जमा नहीं करेंगे, जब तक गड़बड़ी ठीक नहीं होती है।

ऑनलाइन अपडेट में हो सकती है दिक्कत
टैक्स विभाग के अधिकारियों के मुताबिक गॉर ग्रेसियस कॉलोनी के मामले में ऑनलाइन टैक्स अपडेट नहीं होने की समस्या हो सकती है। क्योंकि सभी भवन स्वामियों को रसीद दी गई थी।
विज्ञापन


गॉर ग्रेसियस कॉलोनी के हाउस टैक्स का प्रकरण मेरी जानकारी में आया है। मैंने कॉलोनी के हाउस टैक्स की फाइल तलब की है। लोगों को दिक्कत नहीं होगी। - संजय चौहान, नगर आयुक्त
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें