फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

34 केंद्रों पर होगी आयोग की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की सम्मलित ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी (समाज कल्याण) और समाज कल्याण पर्यवेक्षक (सामान्य चयन) प्रतियोगात्मक परीक्षा मुरादाबाद में 34 केंद्रों पर होगी। 22 दिसंबर शनिवार और 23 दिसंबर रविवार को दो पालियों में सुबह दस से दोपहर 12 और दोपहर तीन से पांच बजे तक होगी।
परीक्षा में करीब 40 हजार अभ्यर्थी बैठेंगे। सख्ती से परीक्षा कराने के लिए प्रत्येक केंद्र पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट और तीन केंद्रों पर एक सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक के अनुसार परीक्षा के संबंध में 20 दिसंबर को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन केंद्रों पर होगी परीक्षा
अभय शिक्षा निकेतन गर्ल्स इंटर कालेज, गंगा देवी गर्ल्स इंटर कालेज, पंडित सोरन लाल शर्मा स्मारक आदर्श इंटर कालेज, चित्रगुप्त इंटर कालेज, मैथोडिस्ट गर्ल्स इंटर कालेज, आरएन इंटर कालेज, हैविट मुस्लिम इंटर कालेज, मौलाना आजाद मुस्लिम गर्ल्स इंटर कालेज, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज, आयुष इंटर कालेज, राजकिरन डिग्री इंटर कालेज, राजकीय कन्या इंटर कालेज, अंबिका प्रसाद इंटर कालेज, कौशल्या कन्या इंटर कालेज, महाराजा अग्रसेन इंटर कालेज, जेएस इंटर कालेज, मेफेयर इंटर कालेज, पारकर इंटर कालेज, आकांक्षा विद्यापीठ इंटर कालेज, रामचंद्र शर्मा कन्या इंटर कालेज, आर्यंस इंटरनेशनल स्कूल, सावित्री बाई फुले कन्या इंटर कालेज, स्वरूपी देवी मेमोरियल इंटर कालेज, वीकेएस पब्लिक स्कूल, केजीके इंटर कालेज, कृष्णा पब्लिक इंटर कालेज, एआरआरके इंटर कालेज, कृष्णा बाल विद्या मंदिर इंटर कालेज, श्री सांई विद्या कन्या इंटर कालेज, संत राजेंद्र सिंह हायर सेकेंड्री स्कूल, आरके इंटर कालेज, शांति निकेतन इंटर कालेज, अब्दुल सलाम मुस्लिम गर्ल्स इंटर कालेज, एसएस इंटर कालेज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें