फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद में पहली बार होगी सी लाइसेंस की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

फुटबाल की कोचिंग देने के लिए आल इंडिया फुटबाल फेडरेशन (एआईएफएफ) ने लाइसेंस कोर्स को अनिवार्य कर दिया है। प्रदेश स्तर पर कोचिंग देने के लिए होने वाले सी लाइसेंस कोर्स का आयोजन पहली बार मुरादाबाद में होगा। इसके लिए एआईएफएफ के पर्यवेक्षक ने दौरा किया है। जिला संघ के समन्वयक ने बताया कि आगामी एक सप्ताह में तारीख निर्धारित कर दी जाएगी।
विज्ञापन

करीब तीन वर्ष पहले शुरू हुए लाइसेंस कोर्स का प्रथम स्तर डी कोर्स है, जबकि सर्वोच्च स्तर ए कोर्स है। ए लाइसेंस प्राप्त होने पर राष्ट्रीय टीम का कोच बना जा सकता है। जिला फुटबाल संघ के समन्वयक नासिर कमाल ने बताया कि द्वितीय श्रेणी का कोर्स सी लाइसेंस जनवरी के अंत या फिर फरवरी माह के शुरू में होगा, जो 13 दिन तक चलेगा। एआईएफएफ की ओर से पर्यवेक्षक प्रशांत चौहान ने तीर्थंकर महावीर विश्वविद्यालय में कक्षा, मैदान और छात्रावास का निरीक्षण किया है। मुरादाबाद में कोर्स होने से स्थानीय खिलाड़ियों को बहुत फायदा मिलेगा। क्योंकि अभ्यर्थियों के अलावा खिलाड़ियों को डेमो के लिए बुलाया जाएगा। प्रतिदिन सुबह-शाम प्रयोगात्मक क्लास चलेंगी। खिलाड़ियों और अभ्यर्थियों के बीच मैच होंगे। अनुदेशक अभ्यर्थियों को कोचिंग की बारीकियां बताएंगे तो वहां उपस्थित रहने वाले खिलाड़ी भी इसे सीखेंगे। कोर्स के लिए आनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से आवेदन मांगे जाएंगे। स्टेट एसोसिएशन और आल इंडिया फुटबाल फेडरेशन की वेबसाइट पर कोर्स के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें