फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे की फिरकी, पिता की बल्लेबाजी से विपक्षी पस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। रेलवे स्टेडियम में चल रहे अवस्थी क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार दोपहर सोनकपुर स्टेडियम और चंदौसी की टीमों के बीच क्वार्टर फाइनल मुकाबला हुआ। सोनकपुर स्टेडियम की टीम ने अंडर 19 विश्व कप विजेता टीम के सदस्य शिवा सिंह की शानदार गेंदबाजी की बदौलत चंदौसी को 127 रन पर समेट दिया। जबकि शिवा के पिता अजीत सिंह की धमाकेदार बल्लेबाजी के दम पर सोनकपुर की टीम ने आठ विकेट से मैच जीत लिया।
विज्ञापन


शुक्रवार का मैच दूसरे दिनों से खास रहा। एक साथ पिता-पुत्र मैदान में उतरे। बेटे ने गेंदबाजी में कमाल किया तो पिता ने बेहतरीन बल्लेबाजी कर दर्शकों को ताली बजाने पर मजबूत कर दिया। चंदौसी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। चंदौसी की टीम अपने सभी बल्लेबाजों को खोकर 127 रन ही बना सकी। सोनकपुर स्टेडियम की ओर से शिवा सिंह ने तीन, यश ने दो और माधव व गौरव ने एक एक विकेट लिया।

128 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सोनकपुर स्टेडियम के सलामी बल्लेबाज अजीत सिंह और रफी हुसैन ने पहले विकेट के लिए 92 रन जोड़े। अजीत सिंह ने अपनी 38 रन की पारी में पांच चौके और दो छक्के लगाए। रफी हुसैन ने 23, राजा ने 42 व मोनू ने नाबाद 13 बनाए। इस तरह सोनकपुर की टीम ने आठ विकेट से मैच जीत लिया। चंदौसी की ओर से अंकुर और रजत राज ने एक एक विकेट लिया। मैच के दौरान डीएसए के सचिव विजय गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुबोध गुप्ता, बदर उद्दीन, प्रदीप टंडन, संजय अग्रवाल, सुशील शर्मा, पवन मौजूद रहे।
विज्ञापन


मोहसिन खान को किया गया सम्मानित
मुरादाबाद। मुुंबई इंडियंस टीम द्वारा आईपीएल के लिए खरीदे गए मोहसिन खान को रेलवे स्टेडियम में सम्मानित किया गया। मैच के अंत में डीएसए की ओर से खिलाड़ी मोहसिन खान को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें