मुरादाबाद। रेल मंडल में टिकट चेकिंग स्टाफ ने फरवरी माह में चेकिंग अभियान चलाया। इसमें बिना टिकट यात्रा करने वाले, गंदगी फैलने वाले, ट्रेनों में धूम्रपान करने वाले, बिना बुक करे भारी सामान यात्री कोचों में ले जाने वाले यात्रियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इसमें कुल 89,153 यात्री बिना टिकट पकड़े गए। इसके अलावा 737 यात्री अन्य नियमों का उल्लंघन करते पाए गए। इस प्रकार कुल 89,890 यात्रियों से 4.81 करोड़ रुपये का राजस्व रेलवे को प्राप्त हुआ है। मुरादाबाद रेल मंडल का अब तक एक माह में तीसरा सबसे बड़ा अर्जित राजस्व है।
84 अनियमित यात्रियों से 33 हजार रुपये, गंदगी फैलाने वाले 37 यात्रियों से 1800 रुपये, ट्रेनों में धूम्रपान करने वाले नौ यात्रियों से 1800 रुपये, बिना बुक करे लगेज ले जा रहे दो यात्रियों से 5140 रुपये, 605 यात्रियों से श्रेणी परिवर्तन के लिए 28.88 लाख रुपये लिए गए। सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने बताया कि मंडल में टिकट चेकिंग टीम अनाधिकृत रूप से ट्रेनों में यात्रा कर रहे लोगों को रोकने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि टीम के कार्य के फलस्वरूप कि अप्रैल 2021 से फरवरी 2022 तक कुल 38.09 करोड़ रुपये का राजस्व रेल मंडल ने अर्जित किया है।