फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली बार आन लाइन सब्जी कारोबार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मुरादाबाद। इलेक्ट्रानिक नेशनल एग्रीकल्चर मार्केट (ईनेम) की यूपी के किसी दूसरे प्रांत में आन लाइन सब्जी खरीदने और बेचने की शुरुआत मुरादाबाद से हो गई है। यह खरीद फरोख्त मुरादाबाद की मझोला मंडी के सब्जी आढ़तियों की उत्तराखंड प्रांत के रुद्रपुर और काशीपुर के आढ़तियों केबीच हुई है। इस सिस्टम को प्रोत्साहित करने के लिए दोनों प्रांतों केआढ़तियों केएक दूसरे जिले में आन लाइन रजिस्ट्रेशन बढ़ाए जाएंगे, जिससे कि अधिक से अधिक कारोबार हो सके।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों को अपनी फसल का अधिक से अधिक मूल्य दिलाने के लिए इसकी शुरुआत अप्रैल 2016 में की थी। लेकिन मुरादाबाद में इसे सितंबर 2016 में शरू किया जा सका था। उस वक्त से दिसंबर 2017 तक यूपी केआढ़तियों ने एक जिले से दूसरे जिले में कारोबार के लिए ईनेम में आन लाइन पंजीकरण कराया था। दूसरे राज्यों से सब्जी का कारोबार जोड़ने के लिए मुरादाबाद केउप निदेशक मंडी कैलाश भार्गव और सचिव अशोक कुमार ने उत्तराखंड में काशीपुर तथा रुद्रपुर केमंडी सचिवों केसाथ कई दौर की बैठकें कीं। इन बैठकों केबाद उत्तराखंड के छह आढ़तियों के रजिस्ट्रेशन मुरादाबाद मंडी समिति में हुए। उसी तरह यहां के छह आढ़तियों के रजिस्ट्रेशन उत्तराखंड की रुद्रपुर और काशीपुर मंडी में कराए गए।
विज्ञापन

नए साल में तीन जनवरी को ई नेम के माध्यम से आन लाइन खरीद फरोख्त की शुरुआत हुई। तीन जनवरी को मुरादाबाद केकारोबारी महेंद्र सिंह ने काशीपुर में आन लाइन 10 क्विंटल टमाटर बेचे। वहीं दूसरी ओर रुद्रपुर केराजेश कुमार ने मुरादाबाद से आन लाइन दस टन आलू खरीदा और आन लाइन ही भुगतान किया।


केंद्र सरकार की किसानों को उपज का अधिक मूल्य दिलाने की योजना के तहत यूपी में इस पहल को मुरादाबाद ने शुरू किया है। जल्द ही आन लाइन खरीद फरोख्त का कारोबार और बढ़ाया जाएगा। कै लाश भार्गव उप निदेशक मंडी
विज्ञापन


मंडी समिति में उत्तराखंड तथा अन्य प्रांतों के आढ़तियों के आन लाइन रजिस्ट्रेशन कराए जाने है। काफी संख्या में उत्तराखंड केआढ़तियों केआवेदन आ चुके हैं, इनका जांच के बाद रजिस्ट्रेशन हो जाएगा। इससे खरीद फरोख्त में पारदर्शिता बढ़ेगी। गुणवत्ता जंाचने के लिए अत्याधुुनिक प्रयोगशाला का निर्माण भी किया गया है। अशोक कुमार, सचिव मंडी मझोला

प्रदेश के अन्य जिलों में आन लाइन का विवरण
किसान - 75078
एजेंट - 487
ट्रेडर - 791
भुगतान - 62
राशि- 5.59,878
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें