फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजन पटरी से नहीं उतरा तो टकरा सकती थीं मालगाड़ी और एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मंडल के मिलक में शुक्रवार देर रात बड़ा हादसा होने से बच गया। मुरादाबाद आने के लिए लूप लाइन पर सिगनल मिलने के इंतजार में खड़ी मालगाड़ी को चालक राजेंद्र प्रसाद ने भारत दर्शन एक्सप्रेस के ग्रीन सिगनल पर दौड़ा दी थी। गनीमत रही कि मुख्य लाइन से पहुंचने से पहले ही मालगाड़ी का इंजन पटरी से उतर गया। जिस कारण मालगाड़ी आगे नहीं बढ़ पाई। इसी बीच भारत दर्शन तेजी से गुजर गई। अगर मालगाड़ी का इंजन पटरी से नहीं उतरता तो बड़ा हादसा हो सकता था। मालगाड़ी और भारत दर्शन एक्सप्रेस एक ही समय में एक ही लाइन पर पहुंच जातीं।
विज्ञापन

हादसे की जानकारी मिलने पर रेल अधिकारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने चालक से हादसे की जानकारी ली। तब चालक राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि वह रोजा से मालगाड़ी लेकर चला था। वह अपनी निर्धारित ड्यूटी से अतिरिक्त घंटे मालगाड़ी चला चुका था। जिस कारण उसे नींद आ गई। ग्रीन सिगनल हुआ तो उसने मालगाड़ी आगे बढ़ा दी। रेल अफसरों के आदेश पर डाक्टरों की टीम भी मौके पर पहुंची। डाक्टरों ने चालक राजेंद्र प्रसाद के खून के नमूने लिए हैं। इस मामले की जांच भी की जाएगी कि हादसे के समय कहीं चालक नशे में तो नहीं था। इसके बाद सह चालक और गार्ड से भी पूछताछ की गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो जाएगा कि हादसे के समय चालक ने किसी तरह का कोई नशा तो नहीं किया गया था।

तीन सदस्यीय टीम गठित, सात दिन में सौंपेगी टीम
मुरादाबाद। लाल सिगनल पास करना रेलवे में बड़ा अपराध माना जाता है। इसके लिए कड़ी सजा का भी प्रावधान है। इसी को ध्यान में रखते हुए डीआरएम अजय कुमार सिंघल ने जे ग्रेड की जांच टीम गठित की है। टीम में तीन सीनियर अधिकारियों को शामिल किया गया है। टीम सात दिन में जांच रिपोर्ट तैयार कर डीआरएम को सौंपेगी। टीम ने शनिवार से ही जांच शुरू कर दी है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


- शुरुआती पूछताछ और जांच में सामने आया कि चालक ने मालगाड़ी को भारत दर्शन एक्सप्रेस के ग्रीन सिगनल पर दौड़ा दी थी। लूप लाइन से मुख्य लाइन पर आने से पहले ही इंजन पटरी से उतर गया था। इस मामले में चालक, सह चालक और गार्ड को तत्काल निलंबित कर दिया है। इस मामले की जांच के लिए जे ग्रेड की टीम गठित की है। जो सात दिन में रिपोर्ट सौंपेंगी।
विज्ञापन

- अजय कुमार सिंघल, मंडल रेल प्रबंधक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें