फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनकपुर स्टेडियम ने जीती क्रिकेट प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में चल रहे मुरादाबाद खेल महोत्सव के चौथे दिन क्रिकेट, बास्केटबाल और बॉक्सिंग प्रतियोगिता कराई गईं। सुबह में घना कोहरा होने की वजह से प्रतियोगिता करीब 11 बजे शुरू हुई। मुख्य अतिथि भाजपा नेता राकेश वर्मा रहे। उन्होंने क्रिकेट और बॉक्सिंग व नेहरू युवा केंद्र के अंकित कुमार ने बास्केटबाल के विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

क्रिकेट का फाइनल मैच सोनकपुर स्टेडियम व्हाइट और डिजाइनगो इंडिया टीम के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सोनकपुर स्टेडियम व्हाइट की टीम ने चार विकेट पर 189 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी डिजाइनगो इंडिया की टीम 173 रन ही बना सकी। सोनकपुर स्टेडियम की ओर से वसीम ने सर्वाधिक 84 रन और वाकर ने 54 रन बनाए। शिवादित्य ने चार विकेट और पर्व ने तीन विकेट लिए। डिजाइनगो इंडिया के रिषभ सोनी ने सर्वाधिक 44 और शिवम शर्मा ने 34 रन बनाए। बास्केटबाल प्रतियोगिता में पहले सेमीफाइनल में स्टेडियम की टीम ने एमआईटी की टीम को 40-28 से हराया। दूसरे सेमीफाइनल में हिंदू कालेज की टीम सोनकपुर स्टेडियम के खिलाफ 40-33 से विजयी रही। बॉक्सिंग प्रतियोगिता में पहले स्थान पर जतिन राजपूत, आदित्य सिंह, मनोज कुमार, निखिल भटनागर, सिद्धार्थ, विपिन कुमार, रितेश चौधरी, जिशान, जुनैद, अथर खान, दूसरे स्थान पर मोहित, शिवम, शिवम-1, आदित्य तोमर, तनिष्क, केशव, हर्ष, कुनाल सिंह, अभिजीत चौधरी और रोहन डागर रहे। बालिका वर्ग में पलक चौधरी और रितिका पहले, कशिश चौधरी और प्रीति चौधरी दूसरे स्थान पर रहीं। विजेता टीम सेंटमीरा अकादमी और उपविजेता एनएसएस इंटर कालेज ज्ञानपुर रही। इस दौरान क्रीड़ा अधिकारी अनिमेष सक्सेना, जिला क्रिकेट संघ के सचिव विजय गुप्ता, प्रदीप कुमार, वीरेंद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें