फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीस घंटे में जिला अस्पताल में बुखार के 69 मरीज भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। जिला अस्पताल बुखार से तप रहा है। बीस घंटे में जिला अस्पताल में बुखार के 69 मरीज भर्ती किए गए। जो भर्ती मरीजों का 75 फीसदी है। 82 मरीजों की डेंगू की जांच कराई गई। वहीं जिले के सरकारी अस्पतालों की ओपीडी में बुखार के 349 मरीज पहुंचे।
विज्ञापन

दिन में गर्मी और रात में तापमान में गिरावट, मौसम में बदलाव लोगों को बीमार बना रहा है। सर्दी-गर्मी का ये मौसम वायरल के प्रकोप को बढ़ा रहा है। सरकारी अस्पताल हो या निजी अस्पताल, हर जगह वायरल के मरीजों की भरमार है।
मंगलवार रात बारह बजे से बुधवार रात आठ बजे तक जिला अस्पताल में 92 मरीजों को भर्ती किया गया। इसमें बुखार के मरीजों की संख्या 69 रही। जो कुल मरीजों का 75 प्रतिशत है। वहीं सरकारी अस्पतालों की ओपीडी में बुधवार को 5762 मरीज पहुंचे। स्वास्थ्य परीक्षण में 349 मरीज बुखार पीड़ित पाए गए। जिला अस्पताल में 82 मरीजों की डेंगू की जांच कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें