फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में सबसे अधिक 63 फीसदी अभ्यर्थियों ने छोड़ दी पीसीएस की प्रारंभिक परीक्षा

Mon, 12 Oct 2020 05:58 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
विज्ञापन
मुरादाबाद स्टेशन रोड स्थित जीजी हिन्दू इंटर कालेज से लोक सेवा आयोग की परीक्षा देकर बाहर आते अभ्यर्थी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुरादाबाद। उप्र लोक सेवा आयोग की पीसीएस 2020 की प्रारंभिक परीक्षा में सबसे अधिक अभ्यर्थी मुरादाबाद में अनुपस्थित रहे। दो पालियों में हुई परीक्षा में 63 फीसदी अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। सुबह की पाली में लॉकडाउन और कोविड 19 के जुड़े सवाल पूछे गए। अभ्यर्थियों को गणित और अंग्रेजी के सवाल भी काफी आसान लगे। एडीएम प्रशासन लक्ष्मी शंकर सिंह का कहना है कि दोनों पालियों में परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से निपट गई।
विज्ञापन


मुरादाबाद में 67 केंद्रों पर परीक्षा देने के लिए 31619 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। सुबह की पाली में 19839 अभ्यर्थी अनुपस्थित थे और 11780 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। शाम की पाली में 103 और अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। इसकी वजह से अनुपस्थित अभ्यर्थियों की संख्या 19942 हो गई। 11677 अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे। परीक्षा केंद्रों पर सुबह आठ बजे से अभ्यर्थी पहुंचना शुरू हो गए थे। पहली पाली में सामान्य अध्ययन और इतिहास से सबसे अधिक प्रश्न पूछे गए थे।
  • पेपर बहुत अच्छा हुआ है। तार्किक, अंग्रेजी और गणित के सभी प्रश्नों को हल कर दिया था। परीक्षा उत्तीर्ण करने की पूरी उम्मीद है। - जहीर, अभ्यर्थी।
  • बदायूं से परीक्षा देने आई हूं। बहुत आसान प्रश्न आए थे, सभी हल कर दिए। मैं परीक्षा के लिए एक साल से तैयारी कर रही थी। - सोनाली सक्सेना, अभ्यर्थी।
  • पहले पेपर में कोरोना संक्रमण काल के सबसे ज्यादा सवाल पूछे गए थे। 2019 की परीक्षा की अपेक्षा इस बार बहुत अलग प्रश्न आए थे। दूसरी पाली का पेपर अच्छा हुआ है। - भूपेंद्र बहादुर सिंह, अभ्यर्थी।
  • गणित, अंग्रेजी और तार्किक के सवाल मैं आसानी से हल कर लेती हूं। इसलिए दूसरी पाली के सभी प्रश्नों के जवाब दिए हैं। दोनों ही पालियों में पेपर अच्छा हुआ है। - आरणा वशिष्ठ, अभ्यर्थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें