फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल में मेहर की रकम को लेकर हुई मारपीट, बिना निकाह लौटी बरात

Mon, 12 Oct 2020 05:50 PM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जारई गेट में शनिवार की रात बरात में मेहर की रकम को लेकर विवाद हो गया। बरातियों और घरातियों में जमकर मारपीट हुई। विवाद बढ़ने पर बरात बिना निकाह पूरा कराए गुन्नौर लौट गई। लड़की के पिता ने थाने में दी तहरीर में दहेज में पांच लाख रुपये कैश और गाड़ी मांगने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन


 बरात गुन्नौर के मोहल्ला जुमा मस्जिद क्षेत्र से आई थी। चंदौसी के जारई गेट में लक्ष्मण गंज स्थित एक मैरिज होम में निकाह की व्यवस्था की गई थी। आसपास रहने वालों ने बताया कि मेहर की रकम को लेकर लड़की और लड़के पक्ष के लोगों में कहासुनी होने लगी। देखते-देखते मारपीट शुरू हो गई। इससे बरातियों में भगदड़ मच गई।

लड़की के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि दहेज में बाइक देख भड़के दूल्हे व उसके बहनोई ने बदसलूकी की और कार व पांच लाख रुपये की मांग शुरू कर दी। मांग पूरी न होती देख मारपीट की, जिससे लड़की पक्ष के कुछ लोग चोटिल हो गए।
विज्ञापन


इसके बाद निकाह न करने का फैसला लिया गया। बराती मय दूल्हे के गुन्नौर वापस चले गए। इस बीच दोपहर में कुछ लोग दोनों पक्षों के बीच सुलह की कोशिश भी करते रहे, लेकिन बात नहीं बनी।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों में मारपीट होने पर बरात बिना निकाह के वापस लौट गई। लड़की के पिता ने तहरीर देकर दहेज में गाड़ी और पांच लाख रुपये मांगने का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें