फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छे वक्ता बनें, पद के पीछे न भागें युवा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

भारतीय जनता युवा मोर्चा के ‘युवा संसद’ कार्यक्रम में पहुंचे केंद्रीय मंत्री सतपाल सिंह ने कहा कि अच्छा वक्ता होना अच्छा नेता बनने की ओर पहला कदम है। युवा अच्छे वक्ता बनें और पद के पीछे न भागें। उन्होंने 2019 के लिए युवाओं को हरेक बूथ पर पांच प्रतिशत वोट बढ़ाने का जिम्मा भी सौंपा। उन्होंने युवाओं को अच्छा नेता बनने के लिए टिप्स दिए। दो सत्रों में चले कार्यक्रम में अतिथियों ने कार्यकर्ताओं के सवालों के जवाब भी दिए। कार्यक्रम में एक राष्ट्र एक चुनाव के मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री ने ‘युवा संसद’ का संचालन किया। एक चुनाव के पक्ष में जोरदार आवाज उठी।
विज्ञापन

पंचायत सभागार में आयोजित युवा संसद कार्यक्रम के दूसरे सत्र में पहुंचे मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर और मोदी सरकार के कैबिनेट मंत्री सतपाल सिंह ने युवा कार्यकर्ताओं से कहा कि अच्छा नेता बनना है तो पद के पीछे हरगिज नहीं भागें। अच्छे वक्ता बनकर आगे का रास्ता तैयार करें। उन्हाेंने कहा कि यूथ पार्लियामेंट जैसे आयोजन युवाओं में नेतृत्व क्षमता को विकसित करते हैं। उन्होंने चुनाव को लेकर भी तमाम टिप्स दिए। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि युवा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वह घर - घर जाकर सरकार की उपलब्धियां और पार्टी की नीतियां बताएं। हर बूथ पर पांच फीसदी वोट जोड़ें। इससे पहले भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने स्टार्ट अप इंडिया, स्टैंड अप इंडिया के जरिए देश के युवाओं के विकास के लिए नए अवसर खोल दिए हैं। सरकार स्वरोजगार के जरिए युवाओं को स्वावलंबी बनाने का कार्य कर रही है। उन्हाेंने भाजयुमो पदाधिकारियों से आह्वान किया कि अच्छे कार्य करके अपने - अपने जिलों में युवाओं के लिए अच्छे उदाहरण प्रस्तुत करें। कार्यक्रम में भाजयुमो के क्षेत्रीय अध्यक्ष राजू कालरा, क्षेत्रीय महामंत्री मोहित बेनीवाल, महामंत्री संगठन अजय, महानगर अध्यक्ष धर्मेश सैनी, प्रिया अग्रवाल, ललित कौशिक, पूर्व जिलाध्यक्ष विशाल त्यागी, अंजलि चौहान समेत मंडल के सभी जिलों से आए भाजयुमो कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें