फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: टेलीग्राम के जरिये 5.26 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। साइबर अपराधी ने एक युवक को प्रॉपर्टी का विज्ञापन शेयर करने पर कमाई करने का लालच देकर टेलीग्राम एप के जरिये अपने साथ जोड़ लिया। इसके बाद उसने प्रॉपर्टी में ही निवेश करने के नाम पर 5,26,923 रुपये ट्रांसफर करा लिए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

नागफनी के बंगला गांव निवासी कपिल कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 20 दिसंबर 2024 को उसके पास एक अनजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने बताया कि उनकी कंपनी प्रॉपर्टी का विज्ञापन करती है। आरोपी ने कपिल को झांसा दिया है कि प्रॉपर्टी का विज्ञापन करने पर कमाई कर सकते हैं। इसके बाद आरोपी ने उसे टेलीग्राम एप के जरिये उसे जोड़ लिया।
आरोपी ने पांच हजार रुपये जमा कराकर 25 विज्ञापन शेयर करने के लिए दिए। टास्क पूरा करने पर कपिल को 13 हजार मिल गए।। इसके बाद 15 हजार जमा कराकर 25 विज्ञापन शेयर करने के लिए दिए। इस पर कपिल को 26 हजार रुपये दिए गए। इसके बाद आरोपी ने कपिल को 50 हजार रुपये का टास्क दिया। यह टास्क पूरा करने पर कपिल के पास कोई रकम नहीं आई।
विज्ञापन

इसके बाद आरोपी ने कपिल को झांसा दिया और धीरे-धीरे 5,26,923 रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए। इसके बाद कपिल को अहसास हो गया कि वह साइबर ठगी का शिकार हो गया है। इसके बाद उसने रकम ट्रांसफर करनी बंद कर दी। इसके बाद भी आरोपी तरह-तरह के झांसा देकर उसके साथ साइबर ठगी की कोशिश कर रहा है।
एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। नागफनी थाने की पुलिस साइबर सेल की मदद से साइबर ठग के बारे में जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें